logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

नपा व शांतिवन समिति नहीं दे रही ध्यान

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर शुजालपुर मंडी इलाके के शांतिवन के शव दाह स्थल के ऊपर लगे शेड की चद्दर सड़कर खराब हो गई है। इनके गिरने से कभी भी अंत्येष्टि के दौरान हादसा हो सकता है। स्थानीय नगरपालिका और शांतिवन समिति दोनों ही इस और अभी तक कोई ध्यान नहीं दे पाई हैं। शुजालपुर मंडी स्थित शांतिवन में प्रत्येक अंत्येष्टि के दौरान दिवंगत व्यक्ति के परिजन स्वेच्छा से राशि समिति को देने की घोषणा करते हैं। यहां संचालन व संधारण कार्य के लिए बनाई गई समिति के एक पदाधिकारी के निधन के बाद से बैंक में खाता संचालन के लिए नवीन पदाधिकारी का नाम न दिए जाने से पूर्व की जमा राशि बैंक में अटकी हुई है। इसके बाद एकत्र हुई राशि का उपयोग भी क्षतिग्रस्त शेड के सुधार कार्य में नहीं हो पा रहा है। शेड की मरम्मत के लिए जल्द करेंगे प्रयास शमशान समिति का नवीन गठन होने की चर्चाएं भी कई बार शहर में चली, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल न होने से शेड मरम्मत सहित अन्य कार्य गतिशील नहीं हो पा रहे हैं। इस बारे में श्मशान समिति के सदस्य अशोक अग्रवाल ने बताया कि नवीन समिति के गठन के संबंध में चर्चा हुई थी, लेकिन अभी तक गठन नहीं हो पाया। इस संबंध में समिति सदस्य लड्डू अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में झोली से राशि एकत्रित करना स्थगित किया है और जल्द ही नई समिति का गठन कर वरिष्ठों के मार्गदर्शन में व्यवस्था को और बेहतर सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। शेड की मरम्मत के लिए भी अतिशीघ्र पहल की जाएगी।

Top