logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

युवक ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान करीब रात 2 बजे की घटना, मरने से पूर्व भाई को फोन लगाकर मरने की कही बात

शुजालपुर- मंडी इलाके के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार की दरमियानी रात में अपने घर के ही पीछे एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ से पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी अनुसार ज्ञान सिंह (24) पिता केसर सिंह गुजराती निवासी दीनदयाल नगर, फ्रीगंज, शुजालपुर मंडी अपने घर के पीछे नारयल की रस्सी का फंदा लगा विलायती इलायची के पेड़ के नीचे शव मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शव पेड़ से लटका हुआ नही बल्कि नीचे जमीन पर पड़ा मिला।मृतक के शव के पास से सोसाइड पत्र नही मिला पर उसके छोटे भाई के अनुसार मृतक ने मरने से पहले फोन लगाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसी के चलते रात को ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसे रात को ही अस्पताल ले आए थे उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मरने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनारायण परमार और आनंद कुमार जैन के स्वामित्व की भूमि के बीच कांकड़ के पास जंगली इलायची के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाई है। परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले शव को अस्पताल ले आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Top