शुजालपुर - राष्ट्रीय चेतना के महान साहित्यकार भारत माता के सच्चे सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रकवि व पत्रकार पंडित बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' की जन्म स्थली ग्राम भ्याना (शुजालपुर) में उनकी जयंती अवसर पर नवीन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मालवा की धरती पर जन्मे स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी कलम से योगदान देने वाले महान कवि पं. नवीन को श्रद्धासुमन अर्पित करने बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार उनके गृह ग्राम भ्याना पहुंचे और उन्हें याद किया। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षिक - शिक्षिकाओं सहित छात्र -छात्राओं व मध्य प्रदेश हिंदी लेखिका संघ, शुजालपुर व मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल के निर्देशक विकास दवे सहित कविगणो की उपस्थिति में पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद कविगणो ने काव्य पाठ भी किया। जयंती कार्यक्रम में रमेश परमार,विष्णु प्रसाद फ़ुरसती,विक्रम सिंह यादव,मनोहर बौद्ध मसखरा आदि कवियों के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा काव्य पाठ करते हुए राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। लेखिका संघ द्वारा उपस्थित बच्चों के बीच राष्ट्रगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जैनम,रुमेशा,तस्मिया,फातमा, रुखसाया,हसनैन,अस्मिरा को पुरस्कृत किया। लेखिका संघ जिलाध्यक्ष ग्रीष्मा शाह, अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल,संरक्षक प्रभा जैन,शैलजा देशमुख, हिंदी लेखिका जिला सचिव वीणा गोयल,लता विजयवर्गीय,कोमल देशमुख व परमजीत कौर खालसा ने पुष्पांजलि अर्पित की। मालव माटी के सशक्त हस्ताक्षर डॉ.राम मनावत,रामचरण परमार,जनपद सदस्य अशोक मालवीय,गोपाल सिंह सिसोदिया, विष्णु प्रसाद त्रिवेदी,विक्रम सिंह यादव, ओमप्रकाश सक्सेना,जेपी खन्ना, आनंद खन्ना,सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम देशवाली सचिव उमाशंकर पाठक,राकेश परमार,रोजगार सहायक, शहीदउर्रहमान,अनिल नालमे, हरबान सिंह अनुज,सुरेश मालवीय,रमेश मालवीय,रईस मौलाना,सुनील धनगर आदि लोगो ने भी माल्यार्पण कर फककड़ कवि नवीन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात नवीन को याद करते हुए अनेक वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। पंडित नवीन को श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी पुष्पांजलि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई शुजालपुर की ओर प्रखर कवि व पत्रकार पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती अवसर पर शब्दों से शब्दांजलि दी और राष्ट्रदूत जैसी संज्ञा से विभुषित किया।