logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

विस्तारक योजना की तैयारी

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर बूथ विस्तारक योजना व 17 से लेकर 21 वर्ष तक युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाए व सम्मान किया जाए। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का जो विकास हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ। इन सब चीजों को बताने की उन युवाओं को जरूरत है। शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष व समिति को डिजिटल एप के माध्यम से जोड़ा जाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर बतानी होंगी। यह बातें भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने कहीं। मंडल प्रभारी किरण ठाकुर व बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने की। बैठक में पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, पार्षद संजय शर्मा, पूर्व पार्षद सूरज परमार, जिला सह कोषाध्यक्ष सिमित चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष वीरेंद्र बागरी, जिला मंत्री लता राठौर, रूपल शाह, राजेंद्र चौधरी, पार्षद गिरधारी परमार, अभिनंदन जैन, कमलेश राठौर, आमूल अग्रवाल, लोकेंद्र परमार, मनोज राणा, केपी परमार, महिला मोर्चा महामंत्री रश्मि अवस्थी, पूजा सावंत, सुनील जैन मौजूद थे। संचालन महामंत्री मोहन जाटव ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव कार्यालय मंत्री शरद कुंभकार ने रखा तथा आभार पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद सोनी ने व्यक्त किया

Top