logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

दुर्गा वाहिनी का निकला पथ संचलन:शाजापुर में जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

शाजापुर शहर में रविवार दोपहर 12 बजे दुर्गा वाहिनी की बहनों का पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन निकाला। यह पथ संचलन मां राजराजेश्वरी मंदिर से शुरू हुआ जो शहर के ट्रैफिक पॉइंट, नई सड़क, बड़ा चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया चौरहा से होते हुए पुनः मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचालन का शहर में क जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक महेश प्रजापति ने दोपहर 3 बजे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद की शाखा दुर्गावाहिनी हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि को लेकर जिले भर में संगठन की मातृ शक्तियों का पथ संचलन निकाला है। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मंचीय कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका प्रीति जादम और जिला संयोजिका कामना ठाकुर मौजूद रहीं।

Top