logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में निकला संघ का पथ संचलन:बाल स्वयंसेवक सिटी इलाके में कदमताल मिलाकर चलते दिखे

भोजराज सिंह पवार शुजालपुर 20/10/2024 दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शुजालपुर सिटी और मंडी के कई इलाकों में बस्ती वार पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयं संघ के बाल स्वयंसेवको ने निकाला। हर साल दशहरे के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाल कदमताल मिलते हुए आरएसएस के स्वयं सेवक नगर में भ्रमण करते हैं। इस बार दशहरा पर मंडी सिटी और मंडी इलाके में बस्ती वार पथ संचलन निकाला गया। 16 अक्टूबर को महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकलने के बाद रविवार 20 अक्टूबर को बाल स्वयं सेवको का पथ संचलन सिटी में निकला। दशहरा पर्व विजय का प्रतीक है और सत्य की असत्य पर जीत का उल्लास मनाने यह पथ संचलन आयोजित किए जाते है। रविवार को यह पथ संचलन युवराज क्लब से शुरू होकर तहसील चौराहा, महाकाल शोभायात्रा मार्ग, बस स्टैंड होकर काली माता मंदिर चौराहा, रायकनपुरा, गोपालपुरा, पानी की टंकी शीतला नगर मार्ग, सिटी पुलिस थाना मार्ग होकर वापस प्रारम्भ स्थल पर पहुंचा।

Top