logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

'भारत हिंदू राष्ट्र, जिसे संशय हो वह पलायन करे':शाजापुर में सांसद उमेश नाथ महाराज बोले- यह देश की सनात परंपरा है

शाजापुर में बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर 12 बजे सर्व समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज शामिल हुए। राज्यसभा सांसद, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी और समाजसेवियों ने वाल्मीकि जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वालित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद उमेशनाथ महाराज से मीडिया ने हिंदू राष्ट्र को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि यहां हिन्दू रहते हैं। यह हिन्दू राष्ट्र है। आगे भी रहेगा, पीछे भी रहेगा और अभी भी हिन्दू राष्ट्र है। यहां देश की सनातन परंपरा है। यह मांग करने की आवश्यकता नहीं है। हम हिन्दू हैं तो है। इसमें क्या संशय है। जिनको संशय है, वे पलायन करें। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को गजक का प्रसाद भी वितरित किया।

Top