logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

4 दिन में 4 डिग्री नीचे आया पारा:

बुधनी टाइम समाचार पत्र सुजालपुर तीन दिन से फिर शीतलहर चलने से रात का पारा 4 दिन में 4 डिग्री नीचे आ गया। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन ठंड से ज्यादा निजात नहीं मिलेगी। क्योंकि अब दो दिन बादलों के साथ मावठ की भी संभावना है। शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे में तापमान अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से क्रमश: 3.2 और 1.7 डिग्री कम है। उल्लेखनीय है कि गत रविवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ऊपर चला गया था। सोमवार को भी 9 डिग्री से अधिक रहा लेकिन घने कोहरे के साथ हवाएं चल गई। दिन सर्द हो गए। इससे न्यूनतम तापमान भी वापस 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। गुरुवार को वसंत पंचमी के बावजूद दिनभर शीतलहर का प्रभाव रहा। जो परंपरागत मौसम चक्र के विपरीत था। आगे : राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि इसके प्रभाव से दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजलियां गिर सकती है। रविवार को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर खोला रैन बसेरा, 50 लोगों के सोने का इंतजाम रात में पड़ रही तेज ठंड को देखते हुए पुलिस ने भी रेलवे स्टेशन के बाहर रैन बसेरा चालू किया। डीएसपी बुद्धराज टांक के अनुसार जंक्शन होने से रात में कई ट्रेनों का आवागमन है। लंबे इंतजार के दौरान यात्रियों को आश्रय के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया। पुलिस ने मुख्य गेट प्रताप द्वार के बाहर अस्थायी रैन बसेरा शुरू किया, ताकि यात्रियों व राहगीरों को शीतलहर व कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके। इसमें एक साथ 40 से 50 लोग रात व्यतीत कर सकते हैं। इनके लिए रजाई-बिस्तर आदि की व्यवस्था है।

Top