logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सिटी सिविल अस्पताल 2 साल के लिए हुआ बंद

सोमवार से शुजालपुर सिटी के सिविल अस्पताल को अस्थाई रूप से 2 वर्ष के लिए बंद कर दिया गया है। यहां 14 करोड़ की लागत से नया भवन निर्माण होने तक सिटी का सिविल अस्पताल अब मंडी इलाके के सिविल अस्पताल में मर्ज होकर संयुक्त रूप से संचालित होगा। पहले दिन मंडी इलाके के सिविल अस्पताल में 410 मरीजों की ओपीडी हुई। शुजालपुर सिटी के 76 बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल को 100 बिस्तर वाले अस्पताल में अपग्रेड करने के बाद यहां नया भवन बनाने का काम होना है। सिटी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। सिटी सिविल अस्पताल का जरूरी सामान मंडी अस्पताल में शिफ्ट कर अब मंडी के सिविल अस्पताल में ही दोनों अस्पताल संयुक्त रूप से संचालित होना शुरू हो गए। मंडी अस्पताल के नीचे बेसमेंट में सभी चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों को देखने, मरीज के पंजीयन, ब्लड व अन्य जांचों के सैंपल देने व रिपोर्ट लेने, दवाई वितरण व इंजेक्शन कक्ष की व्यवस्था की गई है। मंडी अस्पताल में कुल 47 मरीज को भर्ती रखने की व्यवस्था बनाई गई है। आज सोमवार को सिटी व मंडी के सभी चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से मंडी अस्पताल में ओपीडी में मरीजों को देखा। चिकित्सकों के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए फैब्रिकेशन के अस्थाई केबिन बनाने का काम मंडी अस्पताल में तेजी से चल रहा है।

Top