logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर मंत्री परमार की मौजूदगी में हुआ हंगामा, मशीन खराब होने से 40 मिनट रुका मतदान

भोजराज सिंह पंवार- विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 229 पर भाजपा प्रत्याशी मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोक हुई। इस दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार खुद मौजूद थे। इसी मतदान केंद्र पर 40 मिनट तक मशीन खराब होने से मतदान भी बंद रहा। दरअसल, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद 7 वोट डलने के बाद मशीन खराब होने से मतदान केंद्र क्रमांक 229 पर 40 मिनट तक मतदान रुका रहा। सुबह 8:45 बजे तक यहां केवल 46 वोट डाले गए। उधर मशीन खराब होने से भारी भीड़ लगने के कारण यहां मतदान के लिए पहुंचे मंत्री इंदर सिंह परमार खुद वोट डाले बिना ही शहर के अन्य केंद्र पर स्थिति का जायजा लेने रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वे कुछ देर बाद यहां मतदान करेंगे। सरस्वती स्कूल के बाहर मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में खड़े रहने के विवाद को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता जब आमने-सामने हुए, तब मंत्री इंदर सिंह परमार भी वोट डालने यहां आए थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर रवाना किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में यहां दस मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। उधर कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार के बेटे जयंत सिकरवार, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अजय पाल सिंह व अन्य कांग्रेसी भी यहां पर समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

Top