logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में योगी आदित्यनाथ की सभा

भोजराज सिंह पंवार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इतिहास पढ़ाते थे कि अकबर महान है। ये लोग महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। हम लोग छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को महान मानते हैं। हम श्री कृष्ण, राम, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी को आदर्श मानते है। इन लोगों ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इन लोगों के हिसाब से पंडित नेहरू के बाद से ही भारत का इतिहास है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ राम भक्त है, एक तरफ राम विरोधी। एक तरफ राष्ट्र भक्त है, दूसरी तरफ शराब माफिया है। आप लोगों को तय करना है किसकी सरकार बनानी है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को दोपहर करीब साढे 12 बजे उत्तर प्रदेश शुजालपुर पहुंचे। 56 हजार वर्ग फीट के पांडाल में सभा को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाए गए मध्य प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार चुनावी मैदान में है। आदित्यनाथ प्रत्याशी परमार के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे है। शुजालपुर सिटी मंडी के बीच स्थित जे एन एस कॉलेज के ग्राउंड पर योगी की सभा में भारतीय जनता पार्टी ने 25 हजार से अधिक लोगों को जुटाकर सभा करने का दावा किया है। दीपावली में त्याग दें बुराई- योगी आदित्यनाथ दिवाली में सब बुराइयों को त्यागने का मौका होता है। इसलिए 12 नवंबर को वोटिंग के दौरान इन माफियाओं को त्याग दीजिए। मैं आपसे अपील करने आया हूं कि एमपी में बीजेपी की सरकार बनाए। इस प्रदेश में अलगाववादी, नक्सलवादी, माफिया परेशान है। इसलिए चुनाव के समय एक साथ आकर चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस ने देश को समस्याए दी- योगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को समस्याएं दी है। आतंकवाद की समस्या दी, उग्रवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार की समस्या दी। कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर, उसको दूर से छूना भी नहीं चाहिए। जिसने देश को अपमानित करने का काम किया हो उसको वोट मत देना। ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते- योगी शुजालपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस के समय इतिहास पढ़ाते थे कि अकबर महान है। ये लोग महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। हम लोग छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को महान मानते हैं। हम श्री कृष्ण, राम, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी को आदर्श मानते है। इन लोगों ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इन लोगों के हिसाब से पंडित नेहरू के बाद से ही भारत का इतिहास है। एक तरफ राम भक्त, एक तरफ राम विरोधी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों के हिसाब से पंडित नेहरू के बाद से ही भारत का इतिहास है। एक तरफ राम भक्त हैं, एक तरफ राम विरोधी। एक तरफ राष्ट्र भक्त हैं, दूसरी तरफ शराब माफिया है। आप लोगों को तय करना है किसकी सरकार बनानी है। दीपावली में त्याग दें बुराई- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली में सब बुराइयों को त्यागने का मौका होता है। इसलिए 12 नवंबर को वोटिंग के दौरान इन माफियाओं को त्याग दीजिए। मैं आपसे अपील करने आया हूं कि एमपी में बीजेपी की सरकार बनाए। इस प्रदेश में अलगाववादी, नक्सलवादी, माफिया परेशान है। इसलिए चुनाव के समय एक साथ आकर चुनाव लड़ रहे है। भारत बदल रहा है- योगी उन्होंने कहा कि काशी जाइए, आपको नए काशी के दर्शन होंगे। आप उत्तरखंड जाइए, नए केदारनाथ के दर्शन होंगे। महाकाल लोक जाइए, महाकाल का महालोक आपको नई अनुभूति होगी और 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके अयोध्या पूरी भी तो तैयार हो गई है।

Top