logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में नए लहसुन की आवक शुरू,

शुजालपुर से भोजराजसिंह पॉवर की रिपोर्ट मध्यप्रदेश व देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशों में बेहतर क्वालिटी की लहसुन व प्याज के लिएमशहूर की थोक सब्जी मंडी में नई लहसुन की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को नया लहसुन गीलाहोने के बावजूद 25301 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। कृषि उपज मंडी की उप मंडी के रूप मेंसंचालित थोक सब्जी मंडी सिटी में नया लहसुन बिकने के लिए आने लगा है। बुधवार को आलू,प्याज व लहसुन के करीब 1200 कट्टे बिकने आए। लहसुन अभी गीला आ रहा है तथा क्वालिटी भी कमजोरहै। इसके बावजूद 25301 रुपए का अधिकतम भाव लहसुन का रहा। इसी तरह प्याज भी अधिकतम 1055रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहा। फरवरी तक सीमित आवक बनी रहने की उम्मीद है। आवक में तेजी तथा भावमें नमी मार्च माह से ही आने का आकलन व्यापारी व किसान लगा रहे हैं। आवक कम होने से थोक सब्जी मंडीपरिसर में दोपहर 12 बजे बाद ही सन्नाटा सा छाया रहा। व्यापारियों ने घोष विक्रय में जो लहसुन और प्याजखरीदा, उसे भी सूखाने के लिए धूप दिखाई जा रही है।

Top