logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

India Post GDS: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट हुई जारी, ऐसे देखें

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,, इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की है। मेरिट लिस्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इंडिया पोस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 40,889 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों को जीडीएस 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस 2023 परीक्षा के नतीजे 12 मार्च 2023 के दिन जारी किए गए थे। आपको बता दे इंडिया पोस्ट द्वारा कुल 40,889 खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्ट मास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के पदों को भरा जाना है।

Top