logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में कांग्रेस ने मनाई बा साहब की पुण्यतिथि:मालव गांधी पंडित लीलाधर जोशी के सादगी भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

शुजालपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मध्य भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित लीलाधर जोशी की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. काजी एस रहमान ने बा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित जोशी ने सादगी भरा जीवन जिया। उन्होंने पंडित नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद जैसे दिग्गज नेताओं के साथ देश और कांग्रेस की सेवा की। सादगी भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान डॉ. काजी एस रहमान ने कहा कि हम सभी को बा साहब के सादगी भरे जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके परिवार ने भी राजनीति में अहम योगदान दिया। उनके बेटे विद्याधर जोशी मध्य प्रदेश में उद्योग राज्यमंत्री रहे। उनके पौत्र महेंद्र जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, अभिभाषक संघ अध्यक्ष अजयपाल सिंह जादौन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top