logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

2047 का भारत होगा समरसता युग की प्रेरणा' - इंदरसिंह परमार

शुजालपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुजालपुर नगर मंडल द्वारा गरिमामय व उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने अपने ओजस्वी और दूरदर्शी उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा से भर दिया। परमार ने कहा, + भारतीय जनता पार्टी ने देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह स्थापना दिवस हमारे अतीत की उपलब्धियों को याद करने का अवसर है और साथ ही यह भविष्य की ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने वर्ष 2047 के भारत की कल्पना करते हुए कहा कि वह समय समरसता युग का होगा, जहाँ आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और तकनीकी सभी क्षेत्रों में संतुलन और एकता का समावेश होगा। +2047 का भारत एक ऐसा देश होगा जहाँ परंपरा और आधुनिकता, विकास और स्थिरता, विविधता और एकता संपूर्ण समरसता में समाहित होंगे। यह भारत न केवल हमारे सपनों का भारत होगा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा भी बनेगा। इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री विजय बैस, जिला सह कोषाध्यक्ष सीमित चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल परमार, डॉ विजय सिंह खींची, किशोर खन्ना, आलोक खन्ना, बेनी प्रसाद परमार आदि मंचासीन रहे। सभी वक्ताओं ने भाजपा की नीति, विचारधारा और सेवा भाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए व पार्टी के संघर्षमय इतिहास को याद कर, सेवा और समर्पण की भावना को पुनः दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विकास पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और देशभक्ति गीतों के साथ हुई। समापन मंडी स्थित टेम्पो चौराहा पर हुआ जहां युवा मोर्चा द्वारा निकाली गईं वाहन रैली का भी समापन हुआ। संचालन महामंत्री मोहन जाटव ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने माना। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, समिति सदस्य एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने दी।

Top