logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शाजापुर में पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की पहल:कचरा गाड़ी के माध्यम से नगर पालिका आम लोगों को कर रही जागरूक

शाजापुर शहर में नगर पालिका की ओर से एक बार फिर प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर पहल शुरू की गई है। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से कचरा गाड़ी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नपा अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि इस बार चरणबद्ध योजना के तहत पूरे साल अभियान चलाया जाएगा। आम लोगों को किया जा रहा जागरूक पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्वच्छता शाखा द्वारा शहर में कचरा गाड़ी के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे आदित्य नगर की गली नंबर 5 में कचरा गाड़ी के साथ आए स्वच्छता शाखा के कर्मचारी राजकुमार अकेला ने जानकारी दी कि फिलहाल अधिकारियों के निर्देशानुसार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें, ताकि पॉलिथीन का उपयोग कम से कम हो। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पूरे साल चलेगा अभियान नपा अध्यक्ष प्रेम जैन का कहना है कि पॉलिथीन के उपयोग को रोकने में सबसे बड़ी चुनौती व्यापारियों और आम जनता को जागरूक करना है। इस बार पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए पूरे साल अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही नपा की विशेष टीम के सदस्यों के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Top