logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

30 जनवरी तक रह सकती है ठंड

शाजापुर जिले में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। 30 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। देर रात हल्की बारिश देखने को मिली और अभी भी बादल छाए हुए हैं। लोगों को एक बार फिर से शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड का आगमन हो गया है। ठंड के चलते लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। 30 जनवरी को जिले में कहीं कहीं ज्यादा बारिश की संभावना है। बारिश होने और बादल छाए रहने से एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी। बादल और बारिश की संभावनाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हुई लेकिन चार दिनों से न्यूनतम तापमान वहीं बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र धनोपिया ने बताया मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। चार दिनों से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसके चलते दिन में सर्द हवाओं से परेशान होना पड़ रहा है। 30 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दिन जिले के किसी भी हिस्से में ज्यादा बारिश की संभावना है।

Top